रांचीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची (Meteorological Center Ranchi) के अनुसार यह स्थिति 10 अप्रैल को भी रहेगी।

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश में मौसम विभाग (Weather Department) ने Rain का अलर्ट (Alert) जारी किया है। अगले कुछ घंटों में राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की Rain हो सकती है।

इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इससे मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो सकता है।

वहीं पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तापमान (Temperature) लगातार बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो रांची के अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री Celsius दर्ज किया गया है।

रांची वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार Ranchi residents will get relief from the heat, there is a possibility of rain in many parts of the state

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिण पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची (Meteorological Center Ranchi) के अनुसार यह स्थिति 10 अप्रैल को भी रहेगी।

इसके बाद 11 से 14 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

Share This Article