रिंग रोड पर स्कॉर्पियो हादसा, तीन बार पलटने के बाद डिवाइडर पर रुकी गाड़ी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के रिंग रोड पर रविवार को एक काले रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि गाड़ी में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों की मदद की गई।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा चुटू पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चालक का गाड़ी से नियंत्रण अचानक हट गया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी करीब तीन बार पलटी और आखिर में डिवाइडर पर जाकर रुक गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।