रांची के सिरम टोली ब्रिज पर स्कूटी सीखते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

रांची के सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीखते समय युवक का संतुलन बिगड़ा, डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्लाजिस ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि रात में ही घटना की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।