सरहुल पर उमड़ा आस्था का सैलाब! सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, की सुख समृद्धि की कामना

रांची में सरहुल पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली सरना स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रकृति के प्रति अपनी आस्था जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। बताते चलें कि सुबह से ही सिरमटोली सरना स्थल पर सरना धर्मावलंबियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने सखुआ पेड़ की पूजा कर प्रकृति के प्रति अपनी गहरी आस्था जताई। हजारों श्रद्धालुओं ने ‘मां सरना’ को जल अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरा माहौल पारंपरिक सरना वेशभूषा में रंगा नजर आया, जहां हर ओर उत्सव और श्रद्धा का खूबसूरत मेल दिखा। इस मौके पर पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव समेत आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सरहुल शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।