शुक्रवार को झारखंड आएंगे सरसंघचालक मोहन भागवत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत तीन दिनों के प्रवास पर शुक्रवार को झारखंड आएंगे। वे 10 से 12 सितम्बर तक धनबाद में रहेंगे।

इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, प्रांत कार्यकारिणी की बैठक और प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी।

झारखंड प्रांत संघचालक सच्चिदानन्द लाल अग्रवाल ने बताया है कि झारखण्ड में 2024 तक सभी मंडलों और नगर की सभी बस्तियों में कार्य को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है।

संघ कार्य की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र में 1264 मंडल एवं नगरों में 847 बस्तियां बनायी गयी हैं।

उन्होंने बताया है कि सरसंघचालक की यह वार्षिक योजना के अनुसार रूटीन प्रवास है। बीते वर्ष लॉकडाउन के कारण इस प्रकार की सभी बैठकें ऑनलाइन ही हो सकीं।

सच्चिदानन्द लाल अग्रवाल ने बताया है कि सरसंघचालक के तीन दिवसीय प्रवास में दो दिन प्रांत की बैठकों एवं एक दिन स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित है।

इसके अंतर्गत एक दिन धनबाद महानगर के लिए कुछ कार्यक्रम होंगे, जिसमें एक बैठक सभी शाखाओं के मुख्य-शिक्षक, शाखा कार्यवाह एवं मिलन-प्रमुखों की होगी।

एक बैठक स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ होगी। इसके अलावा धनबाद स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में स्थानीय प्रवासी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे

Share This Article