Homeझारखंडरांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती गायक बंटी सिंह का निधन

रांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती गायक बंटी सिंह का निधन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के गायक बंटी सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर रांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बंटी सिंह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बंटी सिंह के निधन के बाद कलाकारों के बीच शोक की लहर है।

उल्लेखनीय है कि बंटी सिंह नागपुरी जगत के जाने माने कलाकार थे और वो एक से बढ़कर एक हिट गाने दिये थे। उन्होंने अब तक चार हजार से ज्यादा एल्बम में काम किया।

यूट्यूब में उनकी फैन फॉलोअर बेहद जबरदस्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेदर्दी गुईया जैसी सुपर हिट एल्बम से की थी।

jharkhand Singer Bunty Singh dies in Ranchi's Guru Nanak Hospital

बंटी सिंह के एलबम का नाम

मांदर बाजेला, नई नवेली, रेशमी रुमाल, चलती जमाना, पूनम रे, बेदर्दी गुईया, मोर दिला काले तोड़ देले, तोर दीवाना, दिलो जान से, महुआ पत्तई, बेदर्दी गुईया, प्यार के मोती, मंदाकिनी, असमिया छोड़ी, खोरठा भाषा मे मोर दिला के करले चोरी, मनचली, तोर दीवाना, प्रेम संदेश सहित करीब एक हजार से अधिक एलबमों में अपने डांस से काफी वाहवाही लूटी।

jharkhand Singer Bunty Singh dies in Ranchi's Guru Nanak Hospital

14 नवम्बर 1987 को जन्म लिए बंटी सिंह के दो भाई, दो बहनें हैं। एक छोटे भाई सन्नी सिंह भी झॉलीवुड में काम कर रहे हैं।

पिताजी का नाम स्वर्गीय महेंद्र सिंह, माता सतनाम कौर, पत्नी सोनल और 4-5 वर्ष का एक बेटा जैक्स है। सारे परिवार के लोग जमशेदपुर में रहते हैं।

बताते चले कि बंटी सिंह प्लाजा चौक, रांची में झांझर नाम से एक डांस इंस्टिट्यूट चलाते थे। टीवी शो बूगी-बूगी एवं कई ऐसे डांस रियलिटी शो में अपनी हुनर का जलवा दिखाया है।

धीरे धीरे उन्होंने नागपुरी एलबम की ओर रुख किया। मांदर बाजेला नागपुरी एल्बम में पहली बार काम किया था। उनकी हिट एल्बम नई नवेली से नागपुरी इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनी। नागपुरी फिल्म चिंगारी में कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था। इसके बाद वर्ष 2005 में उन्होंने प्यार कर सपना नामक एक नागपुरी फिल्म में भी अभिनय किया।

jharkhand Singer Bunty Singh dies in Ranchi's Guru Nanak Hospital

एक साल पहले ही तुम व्हाट्सएप की रानी और मैं फेसबुक का राजा गाना गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था।

झारखंड कलाकार एसोसिएशन ने उनके शोक में दो और तीन फरवरी को किसी भी प्रकार का शूट और एडिटिंग नहीं करने का आग्रह किया है।

jharkhand Singer Bunty Singh dies in Ranchi Guru Nanak Hospital

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...