Homeझारखंडझारखंड के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से...

झारखंड के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में गुरुवार दोपहर बाद मौसम सुहाना (Nice Weather) हो गया। राजधानी रांची में कई जगह आंधी तूफान और बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक रांची समेत आसपास के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गयी है। रांची का अधिकतम तापमान 36.26 डिग्री दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई तो बोकारो जिले में भीषण गर्मी पड़ी। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा 36.8 एमएम जामताड़ा के जिले में हुई।

आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है

डाल्टेनगंज में सबसे अधिक तापमान 44.7 डिग्री से दर्ज किया गया, जबकि देवघर में सबसे कम 25.8 डिग्री से दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है। 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है।

आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी।

spot_img

Latest articles

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...

DSPMU में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: छात्रों ने सीखा पर्यावरण बचाने के तरीके

National Pollution Control Day at DSPMU: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन...

खबरें और भी हैं...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...