Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडझारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: झारखंड में चिलचिलाती धूप और शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवा (Hot Air) ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

अप्रैल महीना में ही जून का एहसास कराती धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। धूप के तेवर के आगे हर कोई बेहाल है।

लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए इससे बचने के लिए केंद्रीय आपदा विभाग ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल से दो मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गयी है। इस समय आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे, जबकि उत्तर-पूर्वी भाग में हल्की बारिश हो सकती है

गर्मी को देखते हुए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी (एनटीएमए) द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों का मास्क पहना, सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करायें। ओआरएस का पैकेट स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायें।

रामगढ़ का तापमान 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है

29 अप्रैल को राज्य के करीब सभी शहरों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। चार शहरों में पारा के 45 डिग्री सेल्सियस पार चले जाने का पूर्वानुमान है, जबकि पांच शहरों में 44 डिग्री पारा रहेगा।

रांची, खूंटी और गुमला को छोड़ राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। धनबाद, चतरा, गढ़वा और पलामू सबसे अधिक तपेगा। इन शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा।

धनबाद, चतरा, गढ़वा व पलामू का तापमान क्रमशः 45.26, 45.26, 45.27 व 45.26 रहेगा। इधर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार व देवघर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा।

दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, सिमडेगा, हजारीबाग, बोकारों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राज्य के विभिन्न शहरों में हीट वेव चलेगा। इन जिलों रांची भी शामिल है।

राज्य के अन्य जिलों की तुलना में राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ का तापमान कुछ कम रहेगा। इन जिलों का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

रांची व खूंटी का तापमान 41 डिग्री और गुमला और रामगढ़ का तापमान 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में तीस मई से तापमान में कमी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची में 30 अप्रैल को अधिकतम पारा 40 डिग्री और एक मई को 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...