Latest Newsझारखंडरांची में यहां जब बर्थडे विश करने कमरे में पहुंची मां, फंदे...

रांची में यहां जब बर्थडे विश करने कमरे में पहुंची मां, फंदे से लटका पाया बेटे का शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांचीः राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर सरना टोली में क्लास 5 के एक छात्र 14 वर्षीय आयुष मुंडा ने बर्थडे के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह बेटे को बर्थ डे विश करने कमरे में मां पहुंचे तो अपने जिगर के टुकड़े को फांसी के फंदे पर झूलता पाया।

बदहवाश मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और खुदकुशी की वजहर की तलाश में जुट गई है।

मोबाइल गेम का शौकीन था आयुष

पिता संजय मुंडा ने बताया कि आयुष मोबाइल पर गेम खेलने का शौकीन था। गुरुवार सुबह चार बजे उसके मोबाइल का इंटरनेट पैक खत्म हो गया था।

इससे वह परेशान था। सुबह छह बजे मां जब उसे जन्मदिन की शुभकामना देने कमरे में गईं तो वह मां के दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूल रहा था।

मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। आयुष के मोबाइल से सभी फोटो डिलीट कर दिए गए हैं।

घर में बर्थडे सेलिब्रेशन की चल रही थी तैयारी

आयुष ने रात में भाई पीयूष और प्रिंस के साथ बैठकर खाना खाया था। भाइयों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने की बात कर रहा था। मां उसका जन्मदिन मनाने के लिए घर में ही केक बनाने की तैयारी कर रही थी।

आयुष ने इसपर सहमति दे दी थी। वह खुश दिख रहा था। लेकिन अचानक उसने जान दे दी।

आयुष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता संजय मुंडा सिकीदरी हाइडल पावर प्लांट में टेक्निशियन.2 के पद पर तैनात हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...