झारखंड

स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व पटल पर दिलाई थी एक अलग पहचान: आशा लकड़ा

आशा लकड़ा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची: रांची नगर निगम की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर बड़ा तालाब स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलायी है। उनका संदेश था सक्षम, सुंदर भारत देश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद के सपनों को साकार किया है।

उन्होंने भारत में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएं लायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए बहुत कुछ किया है।

मेयर ने कहा कि जो सपना विवेकानंद ने भारत के लिए देखे थे, वे आज साकार होते दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज युवाओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि हताश एवं निराश न हों।

अपने लक्ष्य के लिए शतत प्रयास करते रहिये, मंजिल आपको अवश्य मिलेगी। युवाओं को अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए।

उनसे डटकर सामना करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार से युवाओं को मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker