रांची की ऐतिहासिक धरोहर है तपोवन मंदिर : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर को रांची की ऐतिहासिक धरोहर बताया, नवनिर्माण कार्य में सरकार का पूरा सहयोग, 2029 तक मंदिर को भव्य रूप देने का लक्ष्य।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्य, किया निर्माण कार्य का जायजा लेने का आग्रह

Ranchi Tapovan Temple : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा हो कि देश-दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।