Homeझारखंडडकैती के दौरान दो साधुओं की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की...

डकैती के दौरान दो साधुओं की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

Published on

spot_img
Killing of Saints: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग आश्रम में 6 मार्च की रात हुई डकैती के दौरान साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की हत्या के मामले (Rajendra Yadav Murder Case) में मुख्य आरोपित मो. प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आरएन चौधरी ने बुधवार को बताया कि रांची पुलिस ने मंगलवार देर रात BIT थाना क्षेत्र से प्रिंस को पकड़ा था।
उसकी निशानदेही ही पर पुलिस हत्या (Murder ) में प्रयुक्त हथियार का खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान प्रिंस पुलिस की अभिरक्षा से भगाने के उद्देश्य से हथकड़ी पकड़े सिपाही को धक्का देकर चान्हो थाना प्रभारी का पिस्टल छिनने का प्रयास किया।
DSP ने बताया कि इस दौरान पिस्टल से गोली चलने से अपराधी प्रिंस के बांये पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस की टीम के जरिये उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
DSP ने बताया कि इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक अपराधी ने बीते 10 मार्च को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में मो. प्रिंस, गुलाम गौस, जितेन्द्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी शामिल हैं।

जंगल में बैठकर लूटपाट करने की बनाई योजना

इनके पास से पुलिस ने एक 12 हजार रुपये नकद, एक चांदी की सिकड़ी, एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, दो मैगजीन लगा पिस्टल, एक स्कार्पियों सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
DSP ने बताया कि सभी अपराधियों ने पातकोई जंगल में बैठकर आश्रम में लूटपाट (Looting) करने की योजना बनाई थी, इसके बाद सभी आश्रम पहुंचे।
इसके बाद अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। राजेंद्र को तीन गोली मारी गई है, जबकि मुकेश को एक गोली मारी गई है।
राजेंद्र यादव कुछ दिनों से आश्रम में साधु मुकेश साह के साथ ही रहता था। घटना के वक्त दोनों मृतक आश्रम की दूसरी मंजिल में साथ में थे।
spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...