Latest Newsझारखंडरांची में यहां क्रिकेट खेलते समय हुआ झगड़ा, फिर दोस्त ने दोस्त...

रांची में यहां क्रिकेट खेलते समय हुआ झगड़ा, फिर दोस्त ने दोस्त पर चढ़ा दी कार , मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: क्रिकेट खेल के दौरान हुई झड़प में दोस्त ने ही दोस्त को कार से कुचल डाला। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची चान्हो पुलिस कार चला रहे आरोपी देवेंशू राज को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर थाना ले गयी। उसके बाद ग्रामीण शांत हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक चान्हो थाना के पकरियो निवासी मो हुजैफा बीती देर रात नमाज पढ़ कर मस्जिद से निकलने के बाद अपने दोस्तों को घर छोड़ कर अपने घर के नजदीक खड़ा था।

इसी दौरान रघुनाथपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ब्रेजा कार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना के फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार क्रिकेट खेलने के दौरान होजैफा से आरोपी देवेंशू राज का झगड़ा हुआ था। उसी वक्त देवेंशू ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

इसलिए देर रात जब वह मस्जिद से निकला। उसे अकेला देख देवेंशू ने अपनी ब्रेजा कार नम्बर जेएच0 1सीसी 7501 से उसे कुचल डाला।

उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...