
Ranchi to Delhi Train : रांची और पूरे झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राजधानी से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, जो आगे नई दिल्ली तक जाएगी।
नई साप्ताहिक ट्रेन (संख्या 14021) का परिचालन 2 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन पुरुलिया से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 7:35 बजे रांची पहुंचेगी और फिर आगे अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी, जिनमें शामिल हैं—
पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा, जपला, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और अंत में आनंद विहार (दिल्ली)।
वहीं वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से गुरुवार सुबह 5 बजे खुलेगी।
यात्रियों को बड़ा फायदा
लंबे समय से रांची से अयोध्या और लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। इस नई ट्रेन के शुरू होने से अब धार्मिक यात्रा (राम जन्मभूमि दर्शन) और व्यापारिक यात्रा दोनों आसान हो जाएंगी।
यह ट्रेन झारखंड को उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बेहतर तरीके से जोड़ते हुए यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा साबित होगी।
