Homeझारखंडरांची की सड़कों पर दिखाया मजिस्ट्रेट होने की धौंस, ट्रैफिक पुलिस ने...

रांची की सड़कों पर दिखाया मजिस्ट्रेट होने की धौंस, ट्रैफिक पुलिस ने किया ये हाल ; देखें विडियो

spot_img

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक पर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पाबंदी के दौरान बिना वजह निकलने वाले एक कार (जेएच 01 सीजेड-5527) को ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को रोका।

उसके बाद उसमें सवार कार चालक सुदर्शन नायक ने अपने को मजिस्ट्रेट बताते हुए ट्रैफिक पुलिस पर धौंस दिखाने लगा।

जब ट्रैफिक पुलिस ने उससे मजिस्ट्रेट होने का प्रमाण मांगा तो वह प्रमाण नहीं दे सका।

उसके कार के आगे नंबर प्लेट के ऊपर सेंट्रल मेंबर, झारखंड स्टेट, एसोसिएशन ऑफ घासी सोससाइटी लिखा हुआ है।

इस दौरान वह भगाने का प्रयास करने लगा, भागने के क्रम में उसने एक स्कूटी में धक्का मार दिया।

धक्का लगने से स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया।

बाद में ट्रैफिक पुलिस ने बिना लाइसेंस और पाबंदी के बाद भी किसी संस्था का बोर्ड लगाने, ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने को लेकर 5650 रुपये का जुर्माना लगाया।

इधर, कांटाटोली चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बिना वजह घर से निकले सामलौंग, लाेआडीह निवासी मो लियाकत हुसैन को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो वह ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया।

काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में उस पर जुर्माना करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...