Homeझारखंडरांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला युवक हिंदपीढ़ी निवासी, सूचना...

रांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला युवक हिंदपीढ़ी निवासी, सूचना देने वाले को दस हजार रूपए इनाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Molestation of Girl Students News: राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला स्कूल (Kanya Pathshala School) के बाहर छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़खानी के मामले (Misbehavior and Molestation Cases) में CM के संज्ञान लेते ही रांची पुलिस एक्टिव हो गई है।

जांच के बाद पुलिस ने छेड़खानी करने वाले वाले युवक की पहचान हिंदपीढ़ी के नाला रोड के गली नंबर 8 का रहने वाला फिरोज अली के रूप में हुई है। फिरोज अली फिलहाल फरार है।

इसी बीच पुलिस ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल पुलिस को फिरोज अली के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रूपया इनाम दिया जाएगा साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें बीते कुछ दिनों से रांची के कन्या पाठशाला स्कूल (Kanya Pathshala School) के बाहर कुछ बदमाश बच्चियों के साथ छेड़खानी (Flirting) कर रहे हैं। मनचले सुबह सात बजे से सन्नाटा गली का फायदा उठाकर उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश करते हैं। इस डर से बच्चियों ने स्कूल आना बंद कर दिया है।

इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक थाना भी गये थे। पर कोई कारवाई नहीं की गयी। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश लड़कियों के साथ कैसे बदसलूकी कर रहा है। मनचलों ने छात्राओं को कहा है कि हम रोज आयेंगे। जिससे लड़कियां स्कूल आने से डर रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...