Homeझारखंडआदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बर्थडे मनाने के बहाने होटल ले...

आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, बर्थडे मनाने के बहाने होटल ले गए और फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape with Tribal Minor girl: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला (Gang Rape Case) सामने आया है। मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं तीन अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों में राहुल बाड़ा, अमन टोप्पो, आकाश कुजूर, आनंद और एक नाबालिग शामिल है।

बर्थडे मनाने के बहाने होटल ले गए थे युवक

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है और वह चैनपुर थाना क्षेत्र में एक किराए में रहकर पढ़ाई करती है।

10 दिसंबर को एक युवक स्कूल पहुंचा और मिलने के बहाने नाबालिग को स्कूल के बाहर बुलाया और फिर उसे फुसलाकर उसकी एक सहेली के साथ चार पहिया गाड़ी से अपने अन्य दोस्तों के साथ गुमला के एक होटल में Birthday मनाने के बहाने ले गया। जहां आरोपियों ने पीड़िता को शराब पिला कर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

इतना ही नहीं देर रात एक बार फिर उसे एक गांव में एक घऱ में ले जाकर 2 अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सूबह उसे डरा-धमका कर अपने घर भेज दिया।

पीड़िता ने घर में डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उसकी मां ने थाने की शिकायत दर्ज कराई।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...