रांची फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी! कांग्रेस नेता महताब आलम उर्फ ‘हड्डी’ को कोलकाता के मंदारमनी से दबोचा

रांची पुलिस ने जमीन विवाद में फायरिंग मामले के आरोपी महताब आलम को पश्चिम बंगाल के मंदारमनी से गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके के सुकुरहुटू निवासी जमीन कारोबारी और कांग्रेस नेता महताब आलम उर्फ हड्डीको रांची पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मंदारमनी से गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद में हुई सरेआम फायरिंग की घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। इतना ही नहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महताब आलम अपनी पहचान छिपाकर कोलकाता के पास स्थित मंदारमनी इलाके में रह रहा है। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद से महताब आलम फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह हर बार ठिकाना बदलकर पुलिस की पकड़ से बच निकलता था।

गिरफ्तार महताब आलम मूल रूप से रांची के सुकुरहुटू का रहने वाला है और लंबे समय से जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से जमीन से जुड़े कई विवादों और अन्य आपराधिक मामलों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। फिलहाल पुलिस महताब आलम से पूछताछ कर रही है। उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने शरण दी और किसने उसकी मदद की। पुलिस पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।