रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन, देखें शेड्यूल

आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर-हटिया और टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।

  • ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30/07/2026 एवं 31/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30/07/2026 एवं 02/08/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।