जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे CID दफ्तर, जांच एजेंसी करेगी पूछताछ

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते CID कार्यालय पहुंचे। मामले की जांच के बीच उनकी चुप्पी और अचानक पहुंचने को लेकर रांची में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को रांची स्थित CID कार्यालय पहुंचे। वह ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर कार से दफ्तर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही CID कार्यालय के बाहर हलचल का माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि सीआईडी एल. ख्यांग्ते से परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब करेगी।

कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया ने एल. ख्यांग्ते से बातचीत करने और मामले को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वह सीधे CID कार्यालय के अंदर चले गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।