Homeझारखंडरांची में गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची में गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची स्टेशन से नौ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार (Smuggler Arrested) किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम बृजेश कुमार बताया गया है। वह बिहार के कैमूर जिले के अधौरा का रहने वाला है।

RPF की ओर से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान में ऑपरेशन नारकोश (Operation Narkosh) के तहत RPF ने रांची स्टेशन पर जांच की।

गांजा की कीमत एक लाख नौ हजार रुपये आंकी गयी

इसी दौरान ट्रेन संख्या 18309 संभलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का रांची स्टेशन आगमन हुआ। ट्रेन से निकलकर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में एक काले रंग के बैग के साथ स्टेशन निकासी गेट की तरफ तेजी से जाता देखा गया। संदेह होने पर उसे रोककर उसके बैग की जांच करने पर नौ किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजा की कीमत एक लाख नौ हजार रुपये आंकी गयी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (Government Railway Police) रांची को सौंप दिया गया।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...