PM मोदी के रोड शो को लेकर बदला रांची का ट्रैफिक प्लान

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Road Show: PM मोदी (PM Modi) के 10 नवंबर के रांची के Road Show को लेकर रांची शहर के यातायात व्यवस्था (Transportation System) में बदलाव किया गया है। इस संबंध में यातायात SP ने शनिवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है।

रांची शहर में अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सभी प्रकार के छोट,बडे मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही अपराह्न 04:30 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक एयरपोर्ट से हिनू चौक, हिनू चौक से एचईसी गेट, एचईसी गेट से अरगोड़ा चौक, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड, अरगोड़ा चौक से सहजानन्द चौक, सहजानंद चौक से न्यू मार्केट चौक तथा पंडरा बाजार चौक से पिस्का मोड़, पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट तक आने-जाने के लिए कम से कम उपयोग करें।

इसके अलावा शहर में प्रवेश के लिए सामान्य वाहन बुटी मोड रिंग रोड़, बोडेया रिंग रोड, कांके रिंग एवं रामपुर रिंग रोड़ का प्रयोग कर सकते हैं।

इसी प्रकार रांची शहर से बाहर जाने के लिए कांके रिंग रोड़, बोड़ेया रिंग रोड़, बुटी मोड़ रिंग रोड़, रामपुर रिंग रोड होकर मेन रोड, कांटाटोली से बुटी मोड़ रोड़, कांटाटोली से नामकुम रोड तथा पुरानी High court  से घाघरा रोड से जा सकते है। साथ ही अपराह्न 04:30 बजे के बाद एयरपोर्ट जाने वाले सभी वाहन पुराना हाई कोर्ट से घाघरा रोड़ होते हुए हेथु बस्ती के रास्ते सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

Share This Article