गुमला में गांव से अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के पूसो थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) से दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के आवेदन पर पूसो थाना में कांड अंकित कराया है।

पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी सिसई थाना (Sisai Police Station) क्षेत्र के जिंदा गांव निवासी जितेंद्र उरांव (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी समारोह में गई हुई थी गांव की एक किशोरी

इस बाबत थानेदार सत्यम गुप्ता ने बताया दो दिसम्बर की रात को बर्री डीपाटोली गांव में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) चल रहा था।

शादी समारोह में गांव की एक किशोरी गई हुई थी। आरोपी भी शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। जहां रात में किशोरी (Teenager) को अकेला पाकर जितेंद्र उरांव ने बल पूर्वक उठा कर गांव से बाहर झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया।

किशोरी रात में किसी तरह से वहां से भाग कर घर चली गई। किशोरी ने सुबह उक्त घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन शनिवार को पीड़िता को लेकर पूसो थाने आकर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शादी समारोह से ही शनिवार को सुबह गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। रविवार को आरोपी (Accused) को जेल भेजा जाएगा।

Share This Article