Homeझारखंडपलामू में लाभुकों को ससमय राशन उपलब्ध कराने का निर्देश

पलामू में लाभुकों को ससमय राशन उपलब्ध कराने का निर्देश

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: उपनिदेशक, खाद्य अनिल कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष (Office Room) में जिला आपूर्ति विभाग (District Supply Department ) के कार्यों की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने तीनों जिले के जिला आपूर्ति (District supply) पदाधिकारियों को लाभुकों को ससमय खाद्यान्न (Ration) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गोदाम से अनाज के उठाव में कदापि विलंब नहीं करें। समय से खाद्यान्न का उठाव करते हुए लाभुकों को समय से एवं निर्धारित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।

साथ ही जिन स्थानों पर बैकलॉग है, उसे तत्काल क्लियर (Instant Clear) करते हुए लाभुकों को अनाज देना सुनिश्चित करें। उप निदेशक ने कहा कि योजना का लाभ हर राशनकार्ड धारियों को मिलनी चाहिए। अनाज उपलब्ध कराने में विलंब की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

धान का लेखा-जोखा सही से रखने का निर्देश दिया

उन्होंने डाकिया योजना (Postman Scheme) के तहत आच्छादित आदिम जनजाति परिवारों को उनके निवास स्थान तक अनाज का पैकेट नि:शुल्क उपलब्ध कराने में विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

साथ 10 से कम राशन कार्ड (Ration card) वाले राशन डीलरों एवं छह माह से अनाज का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया। वहीं मिलो में भेजे जाने वाले धान का लेखा-जोखा सही से रखने का निर्देश दिया। बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, गढ़वा जिले से अंचल अधिकारी मयंक भूषण एवं लातेहार के जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

Bihar Election Result 2025 : महागठबंधन की बुरी हालत, शशि थरूर बोले- आत्ममंथन की सख्त जरूरत

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जहां NDA रुझानों में...

पुष्पम प्रिया चौधरी की TPP को झटका, दरभंगा में BJP के संजय सरावगी की शानदार जीत

Bihar Election Result: बिहार की राजनीति में नया रंग भरने की कोशिश में उतरी...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर के बड़े दावों पर फिर गया पानी, क्या अब संन्यास का निभाएंगे वादा?

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने प्रशांत किशोर की...

पुरानी गाड़ी बेचकर सो गए?, रांची में हजारों लोग फंसे, सावधान!

Buying and selling of second-hand vehicles: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास...

खबरें और भी हैं...