Homeविदेशपोलैंड में रूस के राजदूत पर लाल पेंट फेंका गया

पोलैंड में रूस के राजदूत पर लाल पेंट फेंका गया

spot_img
spot_img
spot_img

वारसा : पोलैंड में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जान गंवाने वाले, रेड आर्मी के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए वारसा के एक कब्रिस्तान पहुंचे रूसी राजदूत सर्गेई आंद्रीव पर लाल रंग का पेंट फेंका।

आंद्रीव कब्रिस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ के सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे, जहां यूक्रेन में रूस के युद्ध का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का एक समूह उनका इंतजार कर रहा था।

वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को आंद्रीव पर पीछे से लाल पेंट फेंकते देखा जा सकता है। इसमें एक प्रदर्शनकारी उनके चेहरे पर पेंट फेंकता नजर आ रहा है।

कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करने से रोका

यूक्रेन का झंडा थामे प्रदर्शनकारियों ने आंद्रीव और रूसी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करने से रोका।कुछ प्रदर्शनकारी यूक्रेन पर रूस के हमले के शिकार हुए लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए, खून के धब्बों वाली सफेद चादरें लपेटे हुए थे।

उन्होंने आंद्रीव के सामने ‘फासीवादी’ तथा अन्य नारे लगाए।आंद्रीव के साथ कब्रिस्तान पहुंचे रूसी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों पर भी लाल पेंट प्रतीत होने वाली तरल सामग्री फेंकी गई।

कब्रिस्तान से सुरक्षित बाहर निकलने में रूसी राजदूत और उनके प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों की मदद करने के लिए पोलैंड पुलिस को वहां बुलाना पड़ा।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...