RIMS Ranchi Recruitment 2020: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है।
रिम्स में National Pregnancy and Cardiac Diseases of India अध्ययन के तहत प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-I पद पर नियुक्ति के लिए जरूरी जानकारी जारी की गई है। इस पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा ।

किस पद पर होगी नियुक्ति
इस अध्ययन के अंतर्गत Project Technical Support-Iका एक पद भरा जाना है। यह नियुक्ति पूरी तरह से प्रोजेक्ट आधारित होगी। संस्थान ने बताया है कि पदों की संख्या, साक्षात्कार स्थल, कार्यकाल और अन्य नियम पहले से जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगे।
सैलरी और उम्र सीमा की जानकारी
चयनित उम्मीदवार को हर महीने 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही 20 प्रतिशत एचआरए भी दिया जाएगा। इस तरह कुल मासिक वेतन 21,600 रुपये होगा।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Public Health, Social Science, Life Sciences, Health Care Management या इससे जुड़े किसी समान विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

उम्मीदवार को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, वर्ड और पावर पॉइंट का बेसिक ज्ञान भी अनिवार्य है।
स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बातचीत करने की क्षमता को भी जरूरी बताया गया है।
अनुभव और प्राथमिकता
जिन अभ्यर्थियों को डेटा कलेक्शन, डेटा एनालिसिस और डेटा मॉनिटरिंग का अनुभव होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
क्या होंगी जिम्मेदारियां
चयनित उम्मीदवार को अध्ययन के लिए संभावित प्रतिभागियों की पहचान करना, उनसे सहमति लेना और नामांकन प्रक्रिया में सहयोग करना होगा।
इसके साथ ही ऑफलाइन और ऑनलाइन केस रिपोर्ट फॉर्म भरना, साप्ताहिक ऑनलाइन मॉनिटरिंग मीटिंग में भाग लेना और केंद्रीय समन्वय इकाई व साइट स्टाफ के बीच संपर्क बनाए रखना भी कार्य का हिस्सा होगा।
प्रसूति और Cardiology विभाग के साथ समन्वय, जरूरी दस्तावेजों का रखरखाव और प्रतिभागियों के फॉलो-अप में मदद करना भी जिम्मेदारी में शामिल रहेगा।
यह सूचना उन सभी छात्रों और युवाओं के लिए है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहते हैं और एक अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं।




