रिम्स में शुरू होगा वीआईपी क्लीनिक, लंबी कतार से राहत और मरीजों को मिलेगी अलग सुविधा

रांची के रिम्स में शुरू होगा वीआईपी क्लीनिक, मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जांच एक ही स्थान पर मिलेगी। लंबी कतारों से राहत और त्वरित इलाज सुनिश्चित होगा

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

VIP Clinic RIMS : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज देने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अस्पताल में एक विशेष वीआईपी क्लीनिक शुरू किया जाएगा, जिससे सामान्य ओपीडी की भीड़ और लंबी कतारों से अलग सुविधा मिलेगी।

यह क्लीनिक एम्स, सीएमसी और पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों की तर्ज पर संचालित होगा। यहां मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया तेज और आसान हो सकेगी।

प्रारंभिक चरण में फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। फिलहाल इस क्लीनिक में प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों को देखा जाएगा। मरीजों की संख्या और जरूरत के आधार पर भविष्य में सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

हालांकि नाम वीआईपी क्लीनिक है, लेकिन यह सुविधा सभी मरीजों के लिए खुली रहेगी। कोई भी मरीज निर्धारित शुल्क देकर यहां इलाज करा सकेगा।

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी में वीआईपी मरीजों की वजह से सामान्य मरीजों को होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है, ताकि दोनों के बीच संतुलन बनाया जा सके।

इस क्लीनिक की खासियत यह होगी कि मरीजों को जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे समय की बचत होगी और इलाज में तेजी आएगी।

यह वीआईपी क्लीनिक रिम्स के पेइंग वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए पहले से संचालित कैंटीन की जगह का चयन किया गया है और आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इंटीरियर कार्य पूरा होते ही क्लीनिक को चालू कर दिया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।