
कोलकाता : आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर गुरुवार को शपथ ली। कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल ने आरएन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस भी रहे मौजूद।
