Latest Newsझारखंडसड़क दुर्घटना : झारखंड से बिहार के कटिहार जा रहे एक ही...

सड़क दुर्घटना : झारखंड से बिहार के कटिहार जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार छह लोग झारखंड के धनबाद से छठ मनाने बिहार के कटिहार जिले के रोनिया गांव जा रहे थे।

जबकि कार में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पूरा परिवार छठ मनाने के लिए अपने गांव कटिहार (बिहार) जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

कार सुमित मिश्रा चला रहे थे। कार जैसे ही सतसाल के पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार की मोत की मौत हो गई। जबकि सुमित मिश्राा के छोटे बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुमित कार में काफी देर तक फंसे रहे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार को गैस कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर चारों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विश्वनाथ मिश्रा (55), उनकी पत्नी यरस (50), उनका बेटा सुमित मिश्रा व बहू रागिनी मिश्रा (30) शामिल है। जबकि 5 साल की पोती खुशी और three साल का पियूष जख्मी है। विश्वनाथ मिश्रा रिटायर्ड फौजी थे और फिलहाल धनबाद मेंं डीआरएम ऑफिस में कार्यरत थे। रविवार को विश्वनाथ मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ कटिहार जाने के लिए अपनी कार से रवाना हुए।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...