Latest NewsUncategorizedबांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान (Captain) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

चटोग्राम (Chattogram) में पहला टेस्ट (Test) नहीं खेलने वाले भारतीय कप्तान (Indian Captain) अब ढाका नहीं जाएंगे।

उप-कप्तान केएल राहुल श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट (Final Test) में उनकी अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

क्रिकबज की रिपोर्ट (Report) के अनुसार, रोहित (Rohit) की अनुपलब्धता की खबर सोमवार (19 दिसंबर) को सामने आई, जब पता चला कि कप्तान का अंगूठा, जो चल रहे दौरे के दूसरे वनडे (One Day) के दौरान चोटिल हो गया था, पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

ऐसा लगता है कि वह थोड़ी जकड़न से पीड़ित है। भारतीय टीम के लिए आगे के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए, BCCI, चयन समिति और टीम प्रबंधन ने इस स्तर पर उन्हें जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है।

अगर उन्हें दोबारा उस अंगूठे में चोट लगी तो यह गंभीर हो सकता है

रोहित, जो इस समय मुंबई में है, टेस्ट में बल्लेबाजी तो कर सकते हैं, लेकिन क्षेत्ररक्षण के दौरान जोखिम को लेकर चिंता बनी हुई है। मेडिकल टीम (Medical Team) और टीम प्रबंधन को लगा कि अगर उन्हें दोबारा उस अंगूठे में चोट लगी तो यह गंभीर हो सकता है।

दूसरे टेस्ट के लिए रोहित की उपलब्धता की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा था कि वह अब भी विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को पहले टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में उपकप्तान ने कहा था, ‘हो सकता है कि हमें अगले एक या दो दिन में पता चल जाए, मुझे भी इसकी जानकारी नहीं है।’

रोहित 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे) के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बता दें कि दूसरे वनडे (One Day) में स्लिप में कैच लेने की कोशिश में रोहित के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और 7 दिसंबर को उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...