रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का संकल्प पत्र सोमवार को जारी किया गया। इस पत्र में रांची को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के मजबूत इरादे हैं। बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, दुरुस्त ड्रेनेज सिस्टम जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर कार्य करने का दृढ़ संकल्प इसमें दिखता है। रोशनी जिस संकल्प के साथ मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं, वह सारे संकल्पों की छाप इस पत्र में है। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह सिर्फ रोशनी का संकल्प नहीं है, इसके एक-एक शब्द रांची के हर नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बिस्कुट छाप पर मत देकर रौशनी खलखो को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह, प्रत्याशी रोशनी खलखो, महानगर भाजपाध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, संदीप वर्मा, रमेश सिंह तथा केके गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




