साध्वी निरंजना ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

साध्वी निरंजना ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने स्वागत किया, नेताओं ने कहा उनके नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के विकास और अधिकारों को मिलेगा मजबूती।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

State BJP Welcomed: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का झारखंड भाजपा ने स्वागत किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने साध्वी निरंजना ज्योति को नए दायित्व केलिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं साध्वी निरंजना जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही प्रदान किया। आज आयोग के द्वारा देश के पिछड़ा वर्ग से आने वाले करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़े, वंचित समाज के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है।

निरंजना ज्योति जी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा। उन्हें बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।