Homeझारखंडसाहिबगंज में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर किया बम से...

साहिबगंज में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर किया बम से हमला, पांच घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज: साहिबगंज राजमहल मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकलैया में शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बम से हमला (Bomb Attack) कर दिया।

घटना में डेढ़गामा निवासी सुबेश मंडल सहित पांच लोग घायल हो गए। ड्राइवर घायल अवस्था में ही स्कॉर्पियो चलाते हुए राजमहल थाने पहुंचा। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान और घीसू मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

अपराधियों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया

घायल सुबेश मंडल (Subesh Mandal) ने पुलिस को बताया कि वह साहिबगंज से स्कॉर्पियो से घर के लिए निकला था। रास्ते में मसकलैया के समीप तीन बाइक पर सवार चार-पांच की संख्या में युवकों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध बमबाजी शुरू कर दी।

घटना के बाद जब ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया।

SP नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं। जांच के दौरान पत्थर कारोबार से जुड़े अशोक यादव का नाम सामने आया हैं। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...