
साहिबगंज: सिर्फ दो महीने पहले सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले नंदन कुमार घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने धर दबोचा। नंदन कुमार हाल ही में सीजीएल परीक्षा पास कर राज्य सरकार द्वारा बरहरवा प्रखंड में एमओ के पद पर अपनी पहली पोस्टिंग पर तैनात किए गए थे। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार 40,000 रुपए की रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे। प्रत्येक डीलर से 5,000 रुपए की राशि मांगने के बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी, दुमका में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम बरहरवा पहुंची और नंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
यह घटना इसलिए और चर्चा में है क्योंकि नंदन कुमार ने महज दो महीने पहले ही सरकारी नौकरी ज्वाइन की थी। शुरुआती उत्साह और आदर्शवाद में दिखने वाले कई कर्मचारियों में नौकरी मिलने के बाद भ्रष्ट प्रवृत्ति विकसित होने की बात भी सामने आई है। बरहरवा में पहली ही पोस्टिंग पर घूस लेने की यह घटना अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा का विषय बन गई है। इस गिरफ्तारी से यह संदेश भी गया कि एंटी करप्शन ब्रांच भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और किसी को भी दंड से नहीं बचाया जाएगा।
