संजय दत्त-नोरा फतेही के गीत “सरके चुनर” के बोल को लेकर विवाद

संजय दत्त और नोरा फतेही के गीत ‘सरके चुनर’ के अश्लील बोलों पर विवाद गहराया, आलोचना के बाद यूट्यूब से हटाया गया वीडियो, सोशल मीडिया पर अब भी वायरल।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Controversy Over the Lyrics of “Sarke Chunar”: संजय दत्त अभिनीत फिल्म “केडी द डेविल” के गीत “सरके चुनर” के “अश्लील बोल” को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है और इस गीत की कड़ी आलोचना की जा रही है।

विवाद के बाद गीत को आधिकारिक यूट्यूब पेज से हटा दिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह अब भी साझा किया जा रहा है।

दत्त और नोरा फतेही के इस हिंदी गीत का वीडियो दो दिन पहले यूट्यूब पर डाला गया था, जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया। चार भाषाओं में डब की गई यह कन्नड़ फिल्म 30 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।