संजय सेठ, प्रतुल शहदेव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कहा- सत्य और न्याय की जीत

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा घेराव मामले में आत्मसमर्पण के बाद झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि सत्य और न्याय की जीत है। संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने सोमवार को सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

सांसद सेठ ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश भाजपा की ओर से विधानसभा घेराव किया गया था। इसी को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ता पर मुकदमा दायर किया गया था।

आज लोअर कोट में सभी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद कोर्ट द्वारा सभी नेताओं को जमानत दी गई। सेठ ने बताया कि विधानसभा में नमाज कक्ष खोलना कहीं से भी उचित नहीं है।

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन सरकार का यह फैसला तुष्टिकरण की राजनीति है। इस फैसले का झारखंड ही नहीं पूरे देश में विरोध हुआ था।

सेठ ने कहा कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए सरकार इस तरह की कदम उठा रही है। देश के किसी विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरे का आवंटन सरकार द्वारा नहीं किया गया है। यदि करना ही है तो यह व्यवस्था सरकार को सभी धर्म के लोगों के लिए करना चाहिए।

Share This Article