Homeझारखंडसंजय सेठ ने HEC के 7300 कामगारों के एरियर भुगतान का मामला...

संजय सेठ ने HEC के 7300 कामगारों के एरियर भुगतान का मामला सांसद ने लोकसभा में उठाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची स्थित एचईसी में सेवा दे चुके हजारों कामगारों 1997 से 2008 तक एरियर अब तक बकाया है। इससे ना सिर्फ काम करने वाले बल्कि उनके परिवार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

1997 से 2008 तक के एरियर बकाया होने के चलते कई लोग आर्थिक अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पाए। कई लोगों का देहांत हो गया और कई परिवार आज भी बुरी तरह से आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।

उक्त बातें रांची सांसद संजय सेठ ने शनिवार को लोकसभा में कही। लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एचईसी के इन अधिकारियों-कर्मचारियों में लगभग 7300 लोगों का एरियर बकाया है और इतने ही परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एचईसी की जमीन को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत खरीदा गया। स्मार्ट सिटी निर्माण के लिए ली गई जमीन के एवज में एचईसी को पैसा दिया गया।

फिर से लोगों को यह आश्वासन मिला कि इस पैसे से एरियर का भुगतान हो जाएगा लेकिन अब तक एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है।

सेठ ने सरकार से आग्रह किया कि लगभग 7300 लोगों को अविलंब एरियर का भुगतान किया जाए, ताकि इनके परिवार के सदस्य अच्छे से खुशहाल जीवन जी सकें।

spot_img

Latest articles

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

खबरें और भी हैं...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...