लोहरदगा पुलिस लाइन में मनाया गया सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, DC और SP हुए शामिल

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sarhul eve program: लोहरदगा शहर के बक्सीडीपा स्थित पुलिस लाइन में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम (Sarhul eve program) का आयोजन रविवार काे किया गया।

आयोजित सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम में गीत संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। वही सरहुल पूर्व संध्या में उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां, SDO अमित कुमार, SDPO श्रद्धा केरकेट्टा शामिल हुए।

DC और SP पुलिस जवानों के साथ मांदर की थाप पर झूमते नजर आये। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां (Haris Bin Zaman) ने महिला -पुरुष पुलिस जवानों और आम जनों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द के साथ सभी लोग मिलजुल कर अमन चैन से त्यौहार मनाये। सभी का धर्म तथा पर्व त्यौहारों का सम्मान करें।

रंग गुलाल लगा कर मनाया सरहुल पूर्व

पर्व त्यौहार मनाने का मुख्य उद्देश्य है। पर्व त्यौहार से ऐतिहासिक और सामाजिक कुछ सिख मिलता है। इसे समाजिक जीवन मे अपनाने की आवश्यकता है। जिस तरह होली, ईद, दशहरा, रामनवमी, बकरीद, क्रिसमस का त्यौहार होता है। उसी तरह सरहुल भी एक त्यौहार है।

इसमे लोग प्रकृति का पूजन कर सरहुल मनाते हैं। पर्व त्यौहार एक दूसरे से मिलने जुलने का अवसर प्रदान करता है। वही पुलिस लाइन में महिला -पुरुष पुलिस जवानों ने हर्षोल्लाष के साथ एक दूसरे पर रंग गुलाल लगा कर सरहुल पूर्व मनाया।

मौके पर मेजर शेरू रंजन,सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, पुलिस मेंस एसाेसिएशन के अध्यक्ष जेवियर लुगुन, सचिव रूपनारायण महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Share This Article