
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर आदिम मानकी मुंडा माहाल विकास समिति, दामपाड़ा और आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, घाटशिला के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस भेंट के दौरान सभी ने प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक एकता के प्रतीक प्राकृतिक पर्व सरहुल के पावन अवसर पर अर्जुन मुंडा को आमंत्रित किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति प्रकृति के साथ सहअस्तित्व, सामूहिकता और आपसी भाईचारे का अद्भुत संदेश देती है। सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, हमारी पहचान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
