Homeझारखंडपिठोरिया में सरहुल जुलूस विवाद, केंद्रीय सरना समिति ने दी 24 घंटे...

पिठोरिया में सरहुल जुलूस विवाद, केंद्रीय सरना समिति ने दी 24 घंटे की चेतावनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sarhul procession dispute in Pithoria:रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल जुलूस के दौरान झालर को लेकर हुए विवाद में बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद कराया जाएगा।उल्लेखनीय है कि रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था।

इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। इसके बाद लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर मंगलवार को हमला कर दिया था।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।

हालांकि गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर मामले को संभाला और मारपीट कर रहे महिलाओं और पुरुषों को खदेड़ा। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी। इसको देखते हुए पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है। इस घटना में पाहन सहित कई लोग घायल हुए थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...