मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष बनी सरिता अग्रवाल, प्रीति बंका कोषाध्यक्ष

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi’s Swearing-in Ceremony Concluded: मारवाड़ी महिला मंच की रांची शाखा की ओर से हरमू रोड स्थित City Mall में सत्र 2026-28 के लिए पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।

कार्यक्रम मंच की संस्थापिका नीरा बथवाल एवं सभी पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सरिता अग्रवाल को अध्यक्ष, उर्मिला पाड़िया को सचिव एवं प्रीति बंका को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

मंच का उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया, अरुणा गुप्ता और बीना बुबना तथा सहसचिव सीमा टांटिया को बनाया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसके बाद सभी बहनों को उनके पद के साथ उपाधि और गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल गीता डालमिया अंशु नेवटिया अलका सरावगी मंजू केडिया बिना मोदी नैना मोर तथा वर्तमान अध्यक्ष मधु सर्राफ सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article