Homeझारखंडसरयू राय ने देवनद-दामोदर महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल को...

सरयू राय ने देवनद-दामोदर महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल को किया आमंत्रित

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने राजभवन में रविवार को राज्यपाल CP राधाकृष्णन से मुलाकात करके 30 मई को आयोजित होने वाले देवनद-दामोदर महोत्सव 2023 (Devnad-Damodar Festival)  में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। राय ने कहा कि 30 मई को गंगा दशहरा पर दामोदर बचाओ आंदोलन के तहत देवनद-दामोदर महोत्सव आयोजित किया गया है।

सरयू ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने 2004 में दामोदर नदी को औद्योगिक प्रदूषण (Industrial Pollution) से मुक्त करने का अभियान शुरू किया। आंदोलन को आम जन से जोड़ने के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहल के रूप में 2006 से नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर गंगा दशहरा के दिन दामोदर महोत्सव आरंभ हुआ।

44 स्थानों पर नदी किनारे दामोदर महोत्सव का आयोजन

महोत्सव में नदी किनारे पूजन-आरती के उपरांत संगोष्ठी आयोजित होती हैं, जिसमें दामोदर के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक महत्व (Cultural-Spiritual Significance) पर चर्चा होती है। साथ ही दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया जाता है। इस वर्ष 44 स्थानों पर नदी किनारे दामोदर महोत्सव का आयोजन होगा।

बताया गया है कि राज्यपाल 30 मई को दामोदर नदी किनारे रामगढ़ जिले के रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर के प्रांगण में आयोजित दामोदर महोत्सव (Damodar Festival) में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का विवरण राजभवन की स्वीकृति के उपरांत जारी होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...