Latest Newsबिहारसासाराम दंगा : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, CM नीतीश...

सासाराम दंगा : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, CM नीतीश बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सासाराम: बिहार के सासाराम में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले (Sasaram  Ram Navami Violence Cases ) में रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद (Jawahar Prasad) को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार रात को पुलिस जवाहर प्रसाद के घर पहुंची और फिर उन्हें Arrest किया। जवाहर प्रसाद पांच बार के विधायक रहे हैं।

सासाराम दंगा : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, CM नीतीश बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई-Sasaram riot: Former BJP MLA Jawahar Prasad arrested, CM Nitish said – action will be taken against the culprits

गिरफ्तारी पर क्या बोली पुलिस

पुलिस ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा, 31 मार्च को सासाराम शहर में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव के मामले (Communal Disturbance Cases) में पुलिस 28 अप्रैल तक 63 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और दो अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

28 अप्रैल की रात्रि को कोर्ट से प्राप्त गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrant) का तामील करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें जवाहर प्रसाद, असीम नंदयी शामिल हैं।

BJP के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम ?

वहीं दंगे में BJP के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि अगर कोई दोषी होगा तो उस पर जांच होगी तो कार्रवाई होगी। BJP जो हम पर आरोप लगाती है, हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं।

बिहार में जिन दो जगहों पर दंगे हुए उसपर हमारी पैनी नजर है। जो इसमें दोषी होंगे चाहे वह किसी भी दल के क्यों न हो उन पर कार्रवाई अवश्य होगी। पकड़ने और छोड़ने के लिए हम किसी को निर्देशित नहीं करते हैं।

सासाराम दंगा : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, CM नीतीश बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई-Sasaram riot: Former BJP MLA Jawahar Prasad arrested, CM Nitish said – action will be taken against the culprits

बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर दंगे भड़काने का आरोप

बता दें कि रामनवमी (Ram Navami) के मौके पर बिहार के सासाराम जिले में हिंसा भड़क गया था। इस दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर आगजनी-पथराव हुआ था। इस हिंसा के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे को रद्द करना पड़ना था।

अब इस हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर रामनवमी के दौरान दंगे भड़काने का आरोप है।

सासाराम दंगा : BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, CM नीतीश बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई-Sasaram riot: Former BJP MLA Jawahar Prasad arrested, CM Nitish said – action will be taken against the culprits

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बिहार पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद (Jawahar Prasad) को उनके घर लष्करीगंज से गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक से पहले इसी मामले में पार्टी के तीन और नेताओं ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...