सत्यजीत सिंह बने झारखंड के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Satyajit Singh becomes Chief Conservator of Forests: भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सत्यजीत सिंह (Satyajit Singh) को झारखंड का प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नियुक्त किया गया है।

बताते चलें इससे पहले वह राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) और मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक के पद पर कार्यरत थे।

सत्यजीत सिंह का वन विभाग में लंबा और सराहनीय कार्यकाल रहा है। उन्होंने विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। जमशेदपुर के डीएफओ (Divisional Forest Officer) के तौर पर भी उन्होंने प्रभावी नेतृत्व दिखाया है।

गौरतलब है कि यह पद 30 नवंबर को संजय श्रीवास्तव (Sanjay Srivastava) की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गया था। अब राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सत्यजीत सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Share This Article