Homeझारखंडपलामू में स्कूल के शिक्षक के साथ मारपीट

पलामू में स्कूल के शिक्षक के साथ मारपीट

spot_img

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के स्टेशन रोड में संचालित सेकंड स्कूल (Second School) के शिक्षक के साथ मारपीट (Fight With Teacher) करने का मामला सामने आया है।

साथ ही संस्थान को बंद करा देने की चेतावनी दी गई है। मारपीट की घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी (Mangardaha Valley) में बुधवार को हुई है।

इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चैनपुर थाना में आवेदन दिया गया है। मारपीट करने वालों की संख्या आधा दर्जन बतायी गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शिक्षक कमलेश को 3 गुने पैसे देने का ऑफर

सेकंड स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सेकंड स्कूल (Second School) के शिक्षक सुधांशु पाठक अपनी कार से वाराणसी जा रहे थे।

जैसे ही डालटनगंज-गढ़वा मुख्य पथ पर मंगरदाहा में पहुंचे, आधा दर्जन युवकों ने उनकी कार रूकवाई और मारपीट शुरू कर दी। कपड़े फाड़ दिए और चश्मे को भी तोड़ दिया। जमकर पिटायी की।

शिक्षक सुधांशु (Teacher Sudhanshu) ने बताया कि आज से 20 दिन पहले उन्हें और एक और शिक्षक कमलेश को 3 गुने पैसे देने का ऑफर किया गया और बोला गया कि आप सेकंड स्कूल छोड़ दो।

जान से मारने की मिल रही है धमकी

हम ने साफ तौर पर मना कर दिया। 2 जुलाई को हमारा School Event था, जिसमें स्कूल द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया, उसके अगले ही दिन शहर में लगाए गए उनके स्कूल के होडिंग, बैनर फाड़ दिये गये।

शिक्षक सुधांशु ने कहा है कि एक शिक्षक के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। जान से मारने की धमकी मिल रही है। सुधांशु ने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई (Legal Action) करने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...