Latest Newsझारखंडपीएम मोदी के दौरे से पहले कोलकाता में सुरक्षा चाक चौबंद

पीएम मोदी के दौरे से पहले कोलकाता में सुरक्षा चाक चौबंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता:  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे से एक दिन पूर्व पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कोलकाता को एक तरह से किले में तब्दील कर दिया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष समूचे देश में नेताजी की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल परिसर में आयोजित होने वाले पराक्रम दिवस के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

यहां नेताजी पर केंद्रित आमरा नूतन यौवनेरी दूत नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महानगर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने व निगरानी के लिए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर सैंड बंकर बनाए जाएंगे और त्वरित कार्रवाई बलों की भी तैनाती की जाएगी।

जिस समारोह स्थल पर मोदी उपस्थित रहेंगे, वहां हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

दूसरी ओर, नेताजी की जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी श्याम बाजार पांचमाथा मोड़ से रेड रोड तक एक रैली में शिरकत करेंगी।

यह रैली पांचमाथा मोड़ से दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही कोलकाता के सभी प्रमुख चौराहों पर नाका-चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षा दल के सदस्य कोलकाता पहुंच चुके हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...