सुरक्षा बलों ने पांच नक्सली बंकर किए ध्वस्त

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203, 209 की संयुक्त ऑपरेशन टीम गठित की गई

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Security forces have destroyed five Naxalite bunkers  : चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जराईकेला थाना अंतर्गत कुलपाबुरू वन क्षेत्र के आसपास के जंगली पहाड़ी इलाके में पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया है।

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203, 209 की संयुक्त ऑपरेशन टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर एवं CRPF की 26, 60 , 134 , 174, 193, 197 बटालियन की एक टीम गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

SP ने बताया कि छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गत चार मार्च से विशेष संयुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पांच नक्सली बंकर ध्वस्त किये है।

उल्लेखनीय है कि गत नौ अप्रैल को सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान पांच – पांच किलो का दो IED और तीन नक्सली बंकर को ध्वस्त किया था।

Share This Article