कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर किया हमला

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों के ज़मीन पर गिरने की ख़बर है। मंत्रालय ने बताया कि क्रू सुरक्षित हैं, उन्हें हॉस्पिटल में हेल्थ चेक के लिए ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने कहा कि वह अपने अमेरिकी सहयोगी के साथ घटना के हालात को लेकर बातचीत कर रहा है और घटना के कारणों की जांच जारी है। गौरतलब है कि इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है। रॉयटर्स के मुताबिक रिफाइनरी हमले के बाद बंद कर दी गई।

इसकी क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन के आसपास मानी जाती है। ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल रास तनूरा दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में से एक है। यहां से बड़े तेल टैंकरों में कच्चा तेल भरकर अमेरिका, एशिया और यूरोप समेत कई देशों को भेजा जाता है।

Share This Article