PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने वाले कई Yotube चैनल ब्लॉक

Team News Aroma
#image_title

नई दिल्ली: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Union Ministry of Information and Broadcasting) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को प्रसारित करने वाले कई Yotube चैनलों को ब्लॉक (Block) करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय ने ट्विटर से ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक Documentary को लेकर 50 से अधिक बार किए गए ट्वीट्स को भी हटाने को कहा है।

PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने वाले कई Yotube चैनल ब्लॉक

इस एक्ट के तहत आदेश को मानने के लिए बाध्य

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक IT नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए Yotube और Twitter को इस डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Youtube और ट्विटर इस एक्ट के तहत आदेश को मानने के लिए बाध्य हैं।

PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने वाले कई Yotube चैनल ब्लॉक

विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा करार था

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) यूके के पब्लिक ब्रॉडकास्टर द्वारा निर्मित ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ एक वृत्तचित्र है।

दो दिन पहले ही इस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा (Propaganda) करार दिया था।

मंत्रालय ने इसे एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा बताते हुए इसे एक प्रचार सामग्री बताया, जिसे एक विशेष कहानी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है।

इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

x