प्रयागराज-वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी कमी, रांची और टाटानगर से स्पेशल ट्रेनों की मांग

Newswrap
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand : महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज और Varansi जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती Waiting List और सीटों की कमी को देखते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दक्षिण पूर्व रेलवे से Ranchi और Tatanagar से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है।

Jharkhand Chamber Of Commerce ने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया है कि Mahakumbh मेले के दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि मौजूदा ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है, जिससे यात्रियों को आरक्षण मिलने में कठिनाई हो रही है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी ये सलाह

1. रांची और टाटानगर से प्रयागराज और वाराणसी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए।

2. मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके।

3. महाकुंभ मेले को देखते हुए विशेष यातायात प्रबंधन किया जाए, जिससे तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share This Article